Saturday , April 25 2026 4:08 PM
Home / News / क्वेटा में हुए बम विस्फोट की IS ने ली जिम्मेदारी, अभी तक 31 लोगों की मौत

क्वेटा में हुए बम विस्फोट की IS ने ली जिम्मेदारी, अभी तक 31 लोगों की मौत


पाकिस्तान के क्वेटा में मतदान के दौरान एक मतदान केंद्र के पास बुधवार को हुए धमाके में पांच पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 31 लोग मारे गए हैं तथा 15 घायल हुए हैं। पाकिस्तानी अखबार दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक सुबह 11 बजे हुए इस विस्फोट में 28 लोग मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आई.एस द्वारा ली गई है।
यह धमाका क्वेटा के भोसा मंडी इलाके में पूर्वी बाईपास पर बनाए गए मतदान केंद्र के नजदीक हुआ। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल है।
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक अब्दुल रज्जाक चीमा के काफिले को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। इस विस्फोट भोसा मंडी पुलिस स्टेशन के एसएचओ की मौत हो गयी।