
इस्लामाबादः पाकिस्तान में आखिर वो एेतिहासक दिन आ ही गया । आज पाक में आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस मौके पर लोगों को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए व्यापारियों द्वारा नया फंडा अपनाते कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। कुछ रेस्त्रां मुफ्त खाना दे रहे हैं तो कपड़ों की कुछ दुकानों पर 50% तक की छूट है। 15 से ज्यादा स्टोर हैं जो मतदाताओं के लिए खरीदी पर रियायत दे रहे हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की 342 सीटें हैं। इनमें से 272 पर करीब 10 करोड़ मतदाता सांसदों को चुनते हैं। बाकी 70 सीटें आरक्षित हैं। PunjabKesari
स्याही लगाकर अंगूठा दिखाएं, छूट पाएं : एक क्लॉथ स्टोर ने कहा- वोट नहीं देंगे तो वह बेकार हो जाएगा। आप सिर्फ वोटर नहीं, देश का बेहतर भविष्य बनाने वाले भागीदार हैं। स्टोर पर स्याही लगाकर अंगूठा दिखाइए और खरीदारी पर 50% तक छूट पाइए। एक अन्य शॉपिंग स्टोर ने कहा- अपनी आवाज की अहमियत समझिए। पाकिस्तान में बदलाव के लिए वोट दीजिए। वोट डालकर आएं और पूरे देश में हमारे आउटलेट्स पर 5000 रुपए की खरीदारी पर 1800 रुपए की छूट पाएं।
वोट देने वाली फोटो दिखा छूट पाएं : बिग स्टोर का ऑफर है कि वोट देने के बाद पोलिंग बूथ से अपनी फोटो भेजें और डिस्काउंट पाएं। फुटवियर स्टोर पर भी वोट डालने पर 20% तक छूट है। कॉफी शॉप का वोट डालने वाले को एक कप कॉफी फ्री पिलाने का ऑफर है। एक फूड कोर्ट पर भी वोटर के लिए 25% छूट है। कई रेस्त्रां मतदाताओं को खाने-पीने की चीजों में 20% तक छूट दे रहे है।
बर्गर-फ्रेंच फ्राई मुफ्त : बर्गर लैब वोट डालने वाले को बर्गर पर फ्रेंच फ्राई मुफ्त दे रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक स्टोर ने कहा- वोट देने की जिम्मेदारी निभाएं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किसे वोट दिया। अगर आपने वोट दिया है तो आपका फ्री ड्रिंक पक्का।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website