
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत की यात्रा करने के लिए न्यौता मिला है, लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा, ‘‘ मैं जानती हूं कि न्यौता मिला है लेकिन मैं नहीं मानती कि इसपर अंतिम फैसला कर लिया गया है।’’
पत्रकारों ने उनसे उन रिपोर्टों के बारे में पूछा था जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल के गणतंत्र दिवस समारोह में ट्रंप को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि 2+2 वार्ता में राष्ट्रपति की अगले साल की यात्रा पर चर्चा की जाएगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website