
लॉस एंजेलिस। पिछले महीने ड्रग ओवरडोज के बाद स्थिर हालत में पहुंचने के बाद गायिका डेमी लोवेटो का कहना है कि उन्हें नशे से परहेज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए समय की जरूरत है।
लोवेटो ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें पता चला है कि उनकी नशे की लत ऐसी नहीं है जो समय के साथ गायब हो जाए या कम हो जाए।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘‘यह कुछ ऐसा है, जिससे मुझे लगातार उबरने की जरूरत है और अभी मैं उबरी नहीं हूं।’’
उन्होंने मेडिकल सेंटर सेडार्स-सिनाई के स्टाफ का आभार जताते हुए लिखा कि उनके बिना वह इस पत्र को नहीं लिख पातीं। गायिका ने समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website