Sunday , June 21 2026 4:51 PM
Home / News / इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय

इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय


इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान का पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है क्योंकि संसद में आज होने वाले चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर दरार पैदा हो गयी है। पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के नए सदस्य आज प्रधानमंत्री का निर्वाचन करने के लिए बैठक कर रहे हैं।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 65 वर्षीय अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने इस सदन के शीर्ष नेता के लिए नामांकन दायर किया है। क्रिकेटर से नेता बने खान की जीत लगभग सुनिश्चित है क्योंकि विपक्ष के महागठबंधन में पीएमएल-एन प्रमुख शाहबाज की उम्मीदवारी को लेकर दरार पैदा हो गयी।
दोनों ही उम्मीदवारों के दस्तावेज की जांच अध्यक्ष कार्यालय ने करके उनके दस्तावेज स्वीकार कर लिए हैं।नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर के मुताबिक नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए अपराह्न साढ़े तीन बजे संसद का सत्र बुलाया गया है। प्रधानमंत्री कल शपथ ग्रहण करेंगे।