
घर पर आने वाले मेहमानों के लिए पनीर की सब्जी न बनाई जाए तो खाना भी अधूरा लगता है। अगर आप राखी पर आने वाले मेहमानों के लिए लंच में कुछ स्पैशल बनाने की सोच रही हैं तो आप उन्हें शाही पनीर बनाकर खिला सकती हैं। बनाने में आसान यह रेसिपी मेहमानों को खूब पसंद भी आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सामग्री:-
पनीर- 200 ग्राम (कटा हुआ)
घी- जरूरतानुसार
टमाटर- 3 (कटे हुए)
प्याज- 2 बारीक कटे
लहसून- 4 कलियां (कटे हुए)
हरी मिर्च- 2
जीरा- 1 टीस्पून
हल्दी- 1 टीस्पून
धनिया पाउडर- 1 टीस्पून
मिर्च पाउडर- 1/2 टीस्पून
क्रीम- 50 ग्राम
काजू- 10-15
गरम मसाला- 1/2 टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
मिर्च- स्वादानुसार
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
विधि:-
1. सबसे एक पैन में घी गर्म करके उसमें 1 टीस्पून जीरा, लहसुन, 1 कटे हुए प्याज और 2 कटी हुई हरी मिर्च को हल्का भूरा होने कर भून लें। फिर इसमें 3 कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं।
2. मसाले को अच्छी तरह पकाने के बाद ठंडा कर लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें।
3. गैस पर पैन गर्म करके उसमें पीसी हुई सामग्री को डालें और फिर इसमें 1 टीस्पून हल्दी, स्वादानुसार नमक, 1/2 टीस्पून मिर्च पाउडर , 1 टीस्पून धनिया पाऊडर डालकर मिक्स कर लें।
4. इसके बाद इसमें 50 ग्राम क्रीम और 10-15 काजू डालकर मिक्स करें और तब तक भूने जब तक इसमें से घी तैरता न दिखाई दें।
5. अब इसमें पानी डालकर आवश्कतानुसार ग्रेवी बना लें। उबाल आने पर इसमें 200 ग्राम पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए।
6. अब ढक्कन बंद करके 3-4 मिनट तक पकाएं और ऊपर से 1 टीस्पून धनिया पाऊडर डाल दें।
7. गैस बंद करके ऊपर से हरा धनिया और 1/2 टीस्पून गरम मसाला डाल दीजिए और 2-3 मिनट पकने के लिए रख दें।
8. आपका शाही पनीर बनकर तैयार है। अब आप इसे रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website