
लॉस एंजिलिसः लीक से हटकर फिल्म बनाने के लिए मशहूर क्वैंटिन टैरेन्टिनो की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता डैमन हेरीमैन को भी शामिल किया गया है। ईडब्ल्यू ने पुष्टि की है कि 48 वर्षीय अभिनेता इस फिल्म में चाल्र्स मैन्सन का किरदार अदा करेंगे।
इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, ब्रैड पिट, अल पचिनो और मार्गोट रॉबिट मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में इथन हॉक और उमा थर्मन की बेटी माया हॉक भी हैं। इस फिल्म की कहानी 1969 की पृष्ठभूमि में लिखी गई है।
Home / Entertainment / डैमन हेरीमैन करेंगे टैरेन्टिनो की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में अभिनय
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website