
ज्यादातर लोगों का यह सपना होता है कि उनकी बस एक बार लॉटरी निकल जाए पर पर आाज हम आपको एेसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसकी 14 बार लॉटरी निकल चुकी है। खास बात यह है कि गणितज्ञ स्टीफन मंडेल ने एक के बाद एक लॉटरी जीती पर कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रोमानिया में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने सिस्टम को क्रैक करने के लिए अपने गणित के ज्ञान का इस्तेमाल कर एक फॉर्म्युला तैयार कर लिया। उनकी ताबड़तोड़ लॉटरी लगने के बाद मजबूर होकर लॉटरी से संबंधी नियम ही बदल दिए गए।
रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर काम करने के दौरान मंडेल ने 5 अंकों के फॉर्म्युले से 6वें नंबर का सटीक अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। बड़ा प्राइज जीतने के बाद वह अपने परिवार के साथ रोमानिया से जाकर ऑस्ट्रेलिया में बस गए। यहां भी उन्होंने अपना पुराना फॉर्म्युला अपनाना शुरू कर दिया।इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की नजर उनपर पड़ी। किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन न करने के बावजूद मंडेल को ब्लॉक करने के लिए नियम कड़े बनाए गए। इसके बाद एक व्यक्ति के लिए लॉटरी के सभी टिकट खरीदना गैरकानूनी बना दिया गया। इसके बाद मंडेल को पांच बिजनस पार्टनर्स का साथ मिल गया। जब ग्रुप में लोगों के सभी लॉटरी टिकट खरीदने पर पाबंदी लगी तो उन्होंने एक लॉटरी फर्म ही खड़ी कर दी।
ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा परेशानी दिखने लगी तो उन्होंने अमेरिकी लॉटरी सिस्टम पर फोकस किया। इससे उन्होंने 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए। उन्होंने 1 लॉटरी रोमानिया में, 12 ऑस्ट्रेलिया में और अमेरिका के वर्जिनिया में सबसे बड़ा जैकपॉट जीता। उन्होंने ब्रिटेन और इजरायल में भी लॉटरी खरीदी। फ्रॉड के एक मामले में उन्हें 20 महीने जेल में भी बिताने पड़े।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website