
यहां एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग-बैक को भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में दोषी मानते हुए उन्हें 15 वर्षों की कैद की सजा सुनाने के साथ-साथ उन पर 110 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। वे दक्षिण कोरिया के चौथे पूर्व नेता हैं जिन पर आपराधिक मामला साबित हुआ है।समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण हुआ।
सियोल की अदालत ने कहा कि ली (76) ही उनके भाई की कंपनी डास के वास्तविक मालिक हैं। भ्रष्टाचार के मामले के केंद्र में यही कंपनी है। अदालत ने कहा कि उन्होंने डास के अधिकारियों को अवैध धन लाने के लिए कहा और वे कंपनी से जुड़ी कई अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार हैं। ली पर लंबे समय से कंपनी का वास्तविक मालिक होने का शक था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website