
कई बार कुछ एेसे हादसे कैमरे में कैद हो जाते है जिसे बार बार देखने पर भी उस पर यकीन नहीं होता। एेसे ही एक हादसा सामने आया है चीन से जहां लोगों से भरा ब्रिज अचानक बीच में से टूट जाता है। हादसे का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। चीनी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो मे देखा जा सकता है कि बीच में से ब्रिज का हिस्सा पानी में ढूब गया था, लेकिन लोग वहां से गुजरते रहे। South China Morning Post के मुताबिक, स्टाफ मेंबर्स ने बीजिंग टाइम से कहा- ‘ब्रिज पर कई लोग मौजूद थे, जिस वक्त ब्रिज ढहा। किसी को भी चोट नहीं आई है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ब्रिज पर कई लोग खड़े होकर ड्रैगन बोट रेस देख रहे थे।चीन में गोल्डन वीक चल रहा था इन दिनों नेशनल होलिडे होता है इसलिए कई लोग यहां मौजूद थे.।Shanghaiist के मुताबिक, बाद में ब्रिज को खाली कराया गया और अगले ही दिन ठीक कर दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website