
ब्राजील में एक महिला के साथ बेहद अजीब घटना हुई। दरअसल उसकी डिलवरी के दौरान उसके 3 बच्चों ने जन्म लिया पहला बच्चा तो एक दम सही था पर जब जब दूसरे और तीसरे बच्चे बाहर आए तो वो एक पॉलीथिन जैसे आवरण में थे। डॉक्टर्स और बाकी स्टाफ के लिए ये बिल्कुल नया और पहला अनुभव था। कुछ समय के लिए तो डॉ भी मौन हो गए थे। बच्चा तो इस थैली में करीब 7 मिनट तक सोते रहे। डॉक्टर्स का कहना है कि जिंदगी में मुश्किल से ही ऐसी चीजें देखने का मौका मिलता है।
मामला साओ पाउलो का है, जहां डॉक्टर रॉड्रिगो फिल्हो ऑपरेशन से एक महिला की डिलिवरी करा रहे थे। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चे का जन्म तो सामान्य था लेकिन बाकी के दो बच्चे एक आवरण के साथ पैदा हुए, जिसे एमनियॉटिक सैक कहते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, आमतौर पर ये आवरण बच्चों के जन्म के वक्त टूट जाता है, पर इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।
बच्चे के जागने का किया इंतजार
बाहर आने के बाद दोनों बच्चे करीब 7 मिनट तक सोते रही। वहीं, उसे देखने के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ का मन नहीं हुआ कि सैक तुरंत काटा जाए। डॉ. रॉड्रिगो ने कहा कि हम इस तरह सैक काटकर उसकी नींद नहीं खराब करना चाहते थे। वो इत्मिनान से उसे सहलाते रहे और उसके जगने का इंतजार करते रहे। बच्ची जब नींद से जागी तब उसका एमनियॉटिक सैक काटा गया और उसे अपनी मां और बाकी मसिबलिंग्स के साथ लिटाया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website