
नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रही हैं तो आप अमेरिकन पेनकेक्स ट्राई कर सकती हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिए जानते हैं टेस्टी-टेस्टी पेनकेक्स बनाने की रेसिपी।
सामग्री:
मैदा- 350 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
नमक- एकचुटकी
अंडे- 6
दूध 350 मि.ली
मक्खन- 60 मि.ली (पिघला हुआ)
मेपल सिरप- सर्व करने के लिए
शहद- सर्व करने के लिए
मक्खन- सर्व करने के लिए
चॉकलेट सिरप- सर्व करने के लिए
विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी व नमक को मिक्स कर लें। अब इसे साइड पर रख दें।
2. दूसरे बाउल में अंडों को फेंटें और धीरे-धीरे इसमें दूध मिलाते जाएं। फिर इसमें मैदा, चीनी व नमक का मिश्रण मिला लें।
3. फिर इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें और एक घंटे के लिए अलग रख दें।
4. अब इस मिश्रण को एक बड़े चम्मच की मदद से पैन पर फैलाएं। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
5. प्लेट में पेनकेक्स को रखकर इसे मेपल सिरप, शहद, मक्खन व चॉकलेट सिरप डालकर गरमागर्म सर्व करें।
6. आप चाहें तो इसे फ्रैश फ्रूट्स के साथ भी गार्निश कर सकती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website