Saturday , April 25 2026 3:45 PM
Home / News / साउथ कैरोलिना से सीनेटर ने कहा-सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सिरफिरे हैं

साउथ कैरोलिना से सीनेटर ने कहा-सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सिरफिरे हैं


वाशिंगटन । अमेरिकी सीनेटरों का कहना है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की जानकारी के बाद यह अधिक स्पष्ट हो गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में भूमिका थी। बीबीसी के मुताबिक, सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का जमाल खशोगी की हत्या में हाथ है। साउथ कैरोलिना से सीनेटर लिंडसे ने कहा कि क्राउन प्रिंस को सिरफिरा, सनकी और खतरनाक बताया। सऊदी अरब ने खशोगी की हत्या में 11 लोगों पर आरोप लगाया है लेकिन इसमें क्राउन प्रिंस की भूमिका से इनकार किया है।

इससे पहले सीआईए की निदेशक जीना हास्पेल ने खशोगी हत्या मामले में सीनेटर्स को पूर्ण जानकारी दी थी। सीनेटर ने कहा कि जब तक क्राउन प्रिंस सत्ता में रहेंगे, वह यमन युद्ध में सऊदी अरब की भागीदारी और सऊदी सरकार को हथियारों की बिक्री का समर्थन नहीं कर सकते। न्यूजर्सी से डेमोकरेट सीनेटर बॉब मेनेन्डेज ने भी इसी सुर में बात कही।