Sunday , October 11 2026 12:07 PM
Home / News / टाइम मैगजीन ने जमाल खशोगी को चुना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

टाइम मैगजीन ने जमाल खशोगी को चुना ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

 

प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2018 के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए चार पत्रकारों और एक मैगजीन को चुना है। इसमें हाल ही में तुर्की स्थित सऊदी दूतावास में मार दिए गए वॉशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी का भी नाम शामिल है। खशोगी के अलावा कैपिटल गजट, फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा, रॉयटर के रिपोर्टर वा लोन और क्याव सोइ उ को दिया जा रहा है।

 

जमाल खशोगी का नाम उस वक्त चर्चा में आया जब तुर्की स्थित सऊदी अरब के दूतावास में अपने दस्तावेज संबंधी काम के लिए जाने के बाद वह गायब हो गए। सऊदी ने उनके लापता होने के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया था, लेकिन बाद में बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है।

खशोगी की दूतावास में हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। उनकी मौत से पश्चिमी देशों और सऊदी अरब के बीच संबंध में खटास पैदा हो गई है।