Sunday , June 21 2026 5:48 PM
Home / News / रूस ने गूगल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी

रूस ने गूगल पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी


मॉस्को | रूस के एक कम्युनिकेशन अधिकारी ने कहा कि अगर गूगल कुछ खास वेबसाइट को प्रतिबंधित करने के कानून का अनुपालन नहीं करता है तो गूगल को देश में प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
रूस ने सितंबर में एक कानून को अंगीकार किया था जिसके तहत वेबसाइटों को सर्च से प्रतिबंधित विषयवस्तु हटानी थी। इस तरह के वेबसाइट और विषय वस्तु को स्टेट रजिस्ट्री कहा जाता है। रजिस्ट्री में ऐसी वेबसाइटों को भी रखा गया है जो जातीय घृणा का प्रचार करते हैं।
इसमें शुद्ध राजनीतिक कारणों से भी वेबसाइट को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसी तरह के विषयवस्तु की वजह से यूक्रेन की समाचार वेबसाइट को प्रतिबंधित किया गया है।