Monday , April 27 2026 11:08 PM
Home / News / इराक में आइएस के 21 आतंकी जेल तोड़कर भागे

इराक में आइएस के 21 आतंकी जेल तोड़कर भागे


बगदाद। इराक में कैद इस्लामिक स्टेट (आइएस) के 21 आतंकी जेल तोड़कर भाग गए। सुरक्षा बलों ने इनमें से 15 को दबोच लिया है। बाकि छह की तलाश जारी है। आतंकी जेल तोड़ने में कैसे कामयाब हुए, इसकी जांच चल रही है। कुर्दिश सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी इराक के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिश के सुलेमानिया शहर के नजदीक स्थित सोसा जेल में आइएस के ये आतंकी कैद थे।
बुधवार देर रात आइएस के आतंकी जेल तोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। इन्होंने फरार आतंकियों में से छह को छोड़कर बाकि सभी को धर-दबोचा। बाकी फरार आतंकियों की भी तलाश की जा रही है।
आतंकियों को सुरक्षा बलों ने आइएस के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान पकड़ा था। सोसा जेल को इराक में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक माना जाता है। वर्ष 2014 से सुरक्षा बलों और आइएस के बीच संघर्ष जारी है। एक समय आइएस का एक तिहाई इराकी क्षेत्र पर कब्जा था।