
स्नैक्स में कुछ स्पाइसी और क्रंची खाने का मन है तो आप टोफू के पकौड़े ट्राई कर सकती हैं। यह बच्चों व बड़ों दोनों को बेहद पसंद आएंगे। तो चलिए जानते हैं टोफू के पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्रीः
सोय सॉस- 6 टेबलस्पून
अदरक- 3 टेबलस्पून (कद्दूकस की हुई)
टोफू- 1 कप(कटा हुआ)
कॉर्नफ्लोर- 2 टेबलस्पून
तेल- जरूरत अनुसार
विधिः
1. बाउल में अदरक और सोय सॉस को मिलाएं। फिर इसमें टोफू को 30 मिनट के लिए डाल दें।
2. अब पैन में तेल गर्म करें। फिर टोफू के टुकड़ों को कॉर्नफ्लोर में रोल करके सुनहरा भूरा होने तक 4-5 मिनट के लिए तलें।
3. पके हुए टोफू को पेपर नैपकिन पर निकाल कर रख लें।
4. लीजिए आपके टोफू बनकर तैयार हैं। अब सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website