
हर व्यक्ति के लिए उसकी शादी हमेशा खास होती है। वह इस पल को हमेशा अपनी यादों में कैद करके रखता है। चीन में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग अपने घर के कुंवारे लड़कों की शादी मृत लड़कियों की लाश से करवाते हैं। चीन के कई पिछड़े इलाकों में इस तरह की अजीबो-गरीब शादी का प्रचलन है। इस भयानक शादी में किसी कुंवारी लड़की की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर शादी के मंडप तक लाया जाता है।
उसे दुल्हन की तरह सजाया जाता है और फिर किसी कुंवारे लड़के से उसकी शादी करवाई जाती है। वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र की बगल में अगर किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता। यह प्रथा चीन में पिछले 3000 सालों से चल रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस तरह की शादी के लिए मृत लड़कियों के शव की कीमत लगाई जाती है। हाल में ही एक मृत लड़की के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन (18 लाख रुपए) लिए थे। बता दें कि इस प्रथा को चीन की सरकार ने गैर-कानूनी घोषित कर दिया है लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी-छिपे इस तरह की शादी को बढ़ावा दे रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website