
जेल से निकलने के बाद अक्सर लोग बदहाल होते हैं और मिकलते ही रोजगार की तलाश में रहते हैं लेकिन शायद की कोई ऐसा हो जो जेल से निकलकर करोड़पति बन जाए। इन एक ऐसा शख्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जो जिंदगी के 10 साल जेल में गुजार बाहर आया और 2 साल के अंदर करोड़पति बन गया। इस शख्स का नाम है बिली बी। साल 2002 में बिली बी ने यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉनसिन-रिवर फॉल्स की पार्टी में ड्रग्स बेचे थे।
ड्रग्स की ओवरडोज से उनके एक दोस्त की मौत हो गई। बिली बी जब अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तभी उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें बाहर जाकर क्या करना है। उन्होंने पढ़ाई करनी शुरू की और दूसरे कैदियों से अच्छे रिश्ते बनाने शुरू किए। बिली को लिखने में रुचि थी उसने जेल में एक किताब भी लिखी।यही नहीं उन्होंने अंदर से काम करके पैसे भी कमाए। जेल से निकलने के बाद बिली ने ब्रांडेड टी-शर्ट्स बेचने का बिजनेस शुरू किया।
इसके लिए उन्होंने अपरेल मैन्युफैक्चर्स और स्क्रीन प्रिंटर्स से संपर्क बनाया। इस बिजनेस में उन्हें जबरदस्त फायदा हुआ और छह महीने में अच्छा खासा मुनाफा कमा लिया।बिली यहां भी नहीं रुके और शेयर मार्केट में इनवेस्ट करना शुरू किया।शेयर मार्केट से उन्हें जो फायदा हुआ उससे उन्होंने अपने लिए घर खरीद लिया। जब बिली को जेल से निकले हुए दो साल का वक्त हुआ था उनके पास करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति हो गई थी और वह सफलतापूर्वक अपने बिजनेस को चला रहे थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website