Monday , March 2 2026 4:25 PM
Home / News / मानसिक बीमारी से पीड़ित लड़के की हिम्मत को आप भी करेंगे सलाम, Arnold भी हुए मुरीद

मानसिक बीमारी से पीड़ित लड़के की हिम्मत को आप भी करेंगे सलाम, Arnold भी हुए मुरीद


हर इंसान की कामयाबी के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और लगन होती हैं। इंसान अगर कुछ करने की सोच ले तो दुनिया की कोई ताकत उसे कामयाब इंसान बनने से नहीं रोक सकती। ऐसी ही उदाहरण हमारे सामने टेक्सास का रहने वाले माइल्स टेलर ने पेश की है जिसे सेरेब्रेल पाल्सी से पीड़ित होने के बावजूद 90 किलो वजन का बारबेल उठाते देखा जा सकता है। बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में बड़ा नाम बना चुके अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने इस लड़के का वीडियो शेयर करते हुए नया हीरो बताया है।
माइल्स का वजन 45 किलो है। उसने कुछ समय पहले ही कोच निक मायर्स की मदद से खुद से दो गुना वजन उठाने का अभ्यास शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 1.5 लाख फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने बॉडी बिल्डिंग सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।