
बोनी कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर इन दिनों काफी चर्चा में है। खबरें हैं कि खुशी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। इससे पहले खुशी की बड़ी बहन जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि खुशी कपूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऑपोजिट करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
जाह्नवी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि खुशी भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक चैट शो में कहा कि उनकी छोटी बहन हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में एक्टिंग कोर्स जॉइन करेंगी। जाह्नवी ने यह कहा कि इस कोर्स को करने के बाद ही खुशी फैसला लेंगी कि उन्हें क्या करना है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website