Monday , June 29 2026 4:54 PM
Home / Sports / पूर्व फुटबॉलर मार्ताे ग्रेसियस का निधन

पूर्व फुटबॉलर मार्ताे ग्रेसियस का निधन

image_1
मुंबई: पूर्व भारतीय फुटबॉलर मार्ताे ग्रेसियस का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे और कुछ वर्ष पहले ही उनकी बाइपास सर्जरी की गई थी। महाराष्ट्र और टाटा स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान रहे मार्ताे के परिवार में उनकी पत्नी थेरेसा और बेटी एवलिन हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 1967 में हांगकांग के खिलाफ मेर्डेका कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत की 4-0 की जीत में हैट्रिक लगाने वाले मार्ताे ने बांबे (अब मुंबई) टीम का कई खिताबी जीत में नेतृत्व किया था। मार्तो का अंतिम संस्कार मंगलवार को महाराष्ट्र में कांदीवली की अवर लेडी ऑफ एसंप्शन चर्च में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *