
स्वीडन में यौन उत्पीड़न व अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के आरोप में गुरुवार को इक्वोडोर के दूतावास से गिरफ्तार किए गए विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को मौत की सजा सुनाई जा सकती है।लोगों में इस बात का डर है कि अगर आस्ट्रेलियाई मूल के असांजे को अमेरिका प्रत्यापित किया गया तो उसे ऐसी सजा सुनाई जा सकती है।
जबकि ब्रिटिश विदेश मंत्री मराइस पायने ने कहा है कि आस्ट्रेलिया जूलियन असांजे को मौत की सजा देने के खिलाफ है। आस्ट्रेलियाई काउंसलर अधिकारियों की योजना शुक्रवार को असांजे से लंदन की जेल में मुलाकात करने की है। उन्हें कल इक्वोडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया गया था। यह यहां सात साल से रह रहे थे। उन पर अमेरिका में महज एक ही आरोप है जो कि कम्प्यूटर षडयंत्र से संबंधित है और इस अपराध के लिए मौत की सजा नहीं दी जा सकती है।
पर लोगों को डर है कि उन पर बाद में दूसरे आरोप लगाए जा सकते हैं। पायने ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन ने अमेरिका से यह आश्वासन मांगा है कि असांजे को मौत की सजा न दी जाए। असांजे की अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ लड़ाई की योजना है लेकिन आस्ट्रेलियाई नेताओं ने संकेत दिया है कि वे इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website