Sunday , October 11 2026 11:04 AM
Home / News / पेरिसः ऐतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल में लगी भीषण आग, राष्ट्रपति मैंक्रो ने बुलाई पुलिस की आपात बैठक

पेरिसः ऐतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल में लगी भीषण आग, राष्ट्रपति मैंक्रो ने बुलाई पुलिस की आपात बैठक


फ्रांस की राजधानी पेरिस में नोट्रे डेम कैथेड्रल में मंगलवार को भीषण आग लग गई स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। कैथेड्रल से आग के विशाल बादल के साथ निकलने वाली बड़ी लपटे दिखाई गई। कैथेड्रल के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि नोट्रे-डेम की छत की फ्रेम तक “आग की लपटों में जा रही है।” डिप्टी पेरिस के महापौर ने कहा है कि आग लगने के कारण गिरजाघर का शिखर टूट गया।
वहीं अभी तक आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसे नवीकरण कार्य से जोड़ा जा सकता है। जानकारी के अनुसार यह चर्च 800 साल पुरानी है। आपको बता दें कि 12 वीं शताब्दी के इस कैथेड्रल को देखने हर साल लाखों पर्यटकों यहां आते हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे। आग की खबर का पता चलते ही उन्होंने अपना संबोधन रद्द करते हुए आनन-फानन में पुलिस के साथ आपात बैठक बुलाई है।