
भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के डर से पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने बुधवार को अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पूर्व राष्ट्रपति के वकील और अस्पताल के अधिकारियों ने इस बारे में बताया है। देश की राजधानी लीमा में कासिमिरो उलोआ इमरजेंसी हॉस्पिटल में 69 वर्षीय गार्सिया की सर्जरी की गयी। उन्होंने अपने माथे में गोली मार ली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website