Monday , October 12 2026 11:07 AM
Home / News / ऑस्ट्रेलिया के मशहूर डीजे स्काई की दुर्घटना में मौत

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर डीजे स्काई की दुर्घटना में मौत


ऑस्ट्रेलिया के मशहूर डीजे एडम स्काई का बाली में एक दुर्घटना में निधन हो गया। संगीतज्ञ गंभीर रूप से घायल अपने एक मित्र की मदद करते समय घायल हो गए थे।
स्काई के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनके निधन की जानकारी साझा की गई। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘हम बड़े दुख के साथ एडम नीट के निधन की पुष्टि करते हैं। शनिवार चार मई 2019 को बाली में एक घायल दोस्त की मदद करते समय उनकी कई हड्डियां टूट गई थीं। उनके दोस्त और रिश्तेदार बाली पहुंच रहे हैं।