Saturday , April 25 2026 6:36 PM
Home / News / मैक्सिको में प्लेन क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत

मैक्सिको में प्लेन क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत


मैक्सिको के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को उत्तरी राज्य कोआहुइला में ‘चैलेंज 601′ विमान का मलबा बरामद करने के बाद हादसे में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
इस विमान ने रविवार शाम को अमेरिका के लास वेगस से मैक्सिको के मांटेरी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद कोआहुइला के ऊपर से गुजरने के दौरान हवाई यातायात नियंत्रक से संपकर् टूट गया था। विमान हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।