Tuesday , March 24 2026 8:14 PM
Home / Entertainment / जेठानी सोफी के आगे फीकी पड़ी प्रियंका, पतियों संग लंच डेट पर पहुंची जोनस बहुएं

जेठानी सोफी के आगे फीकी पड़ी प्रियंका, पतियों संग लंच डेट पर पहुंची जोनस बहुएं


एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर लुक और स्टाइल अपने आप में काफी अलग होता है। वो जो भी कैरी करती हैं उसमें स्टाइल स्टेटमेंट बना देती हैं। बीते दिनों देसी गर्ल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग पूरी करने के लिए भारत आई थीं। हालांकि, अब वो वापिस न्यूयॉर्क चली गई हैं। अक्सर उनको पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में एक बार फिर प्रियंका और निक रविवार को फ्रांस की राजधानी के मसि देस आर्ट्स रेस्टोरेंट में लंच करने पहुंचे। इन लंच डेट पर उनके साथ जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर भी मौजूद थीं। हालांकि, रेस्टोरेंट के बाहर आते ही कपल अलग-अलग हो गए। लेकिन इस लंच डेट की इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें जोनस फैमिली दोस्तों संग एंजॉय करती नजर आ रही है।
इस दौरान ऑफ प्रियंका व्हाइट आउटफिट के साथ ब्लैक शेड्स लगाए हुए हमेशा की तरह स्टाइलिश अवतार में दिखीं। इसके साथ न्यूड मेकअप और रेड डार्क लिपस्टिक प्रियंका के लुक को चार-चांद लगा रही है। वहीं, निक चैरी कलर की टीशर्ट के साथ पिंक जैकेट और पैंट में हमेशा की कूल और हैंडसम दिख रहे थे। रेस्टोरेंट के बाहर आते ही निकयंका ने हाथ थाम पैपराजी को पोज दिए।

वहीं, 23 साल की अल्ट्रा स्टाइलिश ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ एक्ट्रेस और प्रियंका की जेठानी ब्राउन चैक ब्लेजर के साथ ब्लू डेनिम शॉर्ट्स में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हाई बन और मैचिंग ब्राउन शेड्स लगाए थे जो उनके लुक को ग्लैमरस और परफैक्ट बना रहे हैं।
वहीं, निक के भाई जो ब्लैक टीशर्ट के साथ पैंट और क्रीम जैकेट में काफी हैंडसम दिख रहे थे। सोफी और जो ने भी हाथों में हाथ डाल पैपराजी को पोज दिए। कपल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।