
गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखा ग्रंथ रामचरित मानस हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। ये महाकाव्य अवधी भाषा में 16 वीं सदी में लिखा गया है। गोस्वामी जी ने श्रीराम को महाशक्ति के रूप में दर्शाया है लेकिन महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित श्री रामचरित मानस में श्री राम को एक साधारण मनुष्य के रूप में दर्शाया गया है। श्रीराम सर्वशक्तिमान होते हुए भी मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। अत:श्री रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जिससे आपकी लाइफ में चल रही हर प्रॉब्लम का सटीक निवारन मिल सकता है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में हर रोज़ रामायण का पाठ होता है, वहां किसी भी वस्तु का अभाव नहीं रहता। वैसे तो रामायण की चौपाइयों का जाप करने से सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। अगर आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी चल रही है तो धन प्राप्ति के लिए करें इस चौपाइ का जाप-
जिमि सरिता सागर मंहु जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं। धर्मशील पहिं जहि सुभाएं।।
कलह-क्लेश का नाश करने के लिए
हरन कठिन कलि कलुष कलेसू। महामोह निसि दलन दिनेसू॥
चिंताएं समाप्त करने के लिए
जय रघुवंश बनज बन भानू। गहन दनुज कुल दहन कृशानू॥
विपत्ति-नाश के लिए पढ़ें ये चौपाइ
राजीव नयन धरें धनु सायक। भगत बिपति भंजन सुखदायक।।
ऋद्धि सिद्ध की प्राप्ति के लिए रामायण के इस मंत्र का जाप करें जो इस प्रकार है-
साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहि सिद्धि अनिमादिक पाएं।।
परीक्षा में सफलता के लिए
जेहि पर कृपा करहिं जनुजानी। कवि उर अजिर नचावहिं बानी।।
मोरि सुधारहिं सो सब भांती। जासु कृपा नहिं कृपा अघाती।।
लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए
जिमि सरिता सागर मंहु जाही। जद्यपि ताहि कामना नाहीं।।
तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं।धर्मशील पहिं जहि सुभाएं।।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website