
आज के समय में पैसों की जरूरत किसी को किसी भी समय पड़ सकती है। इसके लिए व्यक्ति अपने पास हमेशा पर्स या बटुआ रखता है। हालांकि पर्स केवल पैसों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग पर्स का प्रयोग पैसों के लिए नहीं बल्कि इसमें बहुत सी ऐसी चीज़ें रख लेते हैं, जोकि अशुभ मानी जाती है। इन चीज़ों को रखने पर इसका सीधा असर आपके जीवन में होने वाले धन के आगमन पर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पर्स में रखने से आपको नुकसान हो सकता है।
पर्स में लक्ष्मी मां का वास माना जाता है। इसलिए पर्स के अंदर आप कभी भी किसी व्यक्ति की तस्वीर न रखें। ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति की तरस्वीर पर्स में रखने से धन जुड़ने में दिक्कत आती है और पर्स में धन अधिक देर तक के लिए नहीं टिक पाता है। लेकिन आप रखना ही चाहते हैं तो माता लक्ष्मी की फोटो रख सकते हैं।
अक्सर कई लोग सामान खरीदने के बाद उन्हें जो बिल मिलता है उसे अपने पर्स में रख देते हैं, जोकि गलत होता है। दरअसल पर्स में पुराने बिल रखना शुभ नहीं माना जाता है और बिल को पर्स में रखने से पैसे पर्स में नहीं टिकते हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जिन लोगों के पर्स में अक्सर पुराने बिल रहते हैं, उन लोगों के जीवन में हमेशा खर्चे आते रहते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि पर्स में अधिक सिक्के न रखें। पर्स में नोटों को रखना सबसे उत्तम माना गया है। इसलिए आप अपने पर्स में सिक्कों की जगह नोट रखा करें और कभी भी अपने पर्स को खाली भी न रखें।
पर्स में फालतू कागज रखने से धन पर्स में नहीं टिकता है और पर्स हमेशा खाली ही रहता है। इसलिए आप अपने पर्स में किसी भी तरह के फालूत कागज न रखें।
फटे हुए नोट या फिर घिसे हुए नोट को भी पर्स में रखना सही नहीं होता है और पर्स में फटे हुए नोट होने से लक्ष्मी मां पर्स में वास नहीं करती हैं। इसलिए आप हमेशा अपने पर्स में नए और अच्छे नोट ही रखें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website