Tuesday , August 18 2026 11:19 PM
Home / News / एयर इंडिया चालक दल से बदसलूकी करने वाली आयरिश वकील ने की आत्महत्या!

एयर इंडिया चालक दल से बदसलूकी करने वाली आयरिश वकील ने की आत्महत्या!


मुम्बई से लंदन की उड़ान में एयर इंडिया के चालक दल के सदस्यों से बदसलूकी करने वाली एक आयरिश अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार वकील ब्रिटेन में मृत पाई गई। चालक दल से दुव्र्यवहार में सिमोन बन्र्स को अदालत ने 6 माह की जेल की सजा सुनाई थी। समझा जाता है कि उसने जेल से रिहा होने के बाद आत्महत्या कर ली।
सिमोन (50) को ब्रोंजफील्ड महिला जेल से लाइसैंस या पैरोल पर 20 मई को रिहा किया गया था और वह इंगलैंड के दक्षिण पूर्व में स्थित ईस्ट ससेक्स इलाके में मृत पाई गई। स्थानीय ससेक्स पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीची हैड में एक जून को एक महिला का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान होव की रहने वाली सिमोन के रूप में की गई है। उसकी मौत संदिग्ध नहीं मानी जा रही है और उसके निकट परिजन को उसकी सूचना दे दी गई है।