Monday , October 12 2026 11:07 AM
Home / News / रातों रात करोड़पति बनी भारतीय महिला, लॉटरी ड्रा में जीते 32 लाख अमेरिकी डॉलर

रातों रात करोड़पति बनी भारतीय महिला, लॉटरी ड्रा में जीते 32 लाख अमेरिकी डॉलर


संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय महिला ने मासिक लॉटरी ड्रा में 32 लाख अमरीकी डॉलर की भारी राशि जीती है। महिला का कहना है कि वह धन के एक हिस्से का उपयोग वंचित लोगों, खासकर महिलाओं के लिए करना चाहती है।
‘बिग टिकट अबू धाबी’ में 1.2 करोड़ दिरहम जीतने वाली सोपना नायर ने कहा कि वह इन पैसों से अपने परिवार की सहायता करना चाहती हैं। खलीज टाइम्स के मुताबिक, महिला ने कहा कि मैं कमजोर लोगों, विशेषकर महिलाओं की मदद करना चाहती हूं। मैंने हमेशा से, जो भी हो सकता था, छोटे-छोटे परोपकारी कार्य किए हैं। अब मुझे और अधिक कल्याण कार्य करने की वित्तीय आजादी है। केरल की रहने वाली नायर ने कहा कि यह खबर सुनकर वह और उसका परिवार अभी भी अचंभे में हैं।