
एक मॉडल के रूप में प्रसिद्धि हासिल कर चुकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस केली ब्रूक ने सफल रेडियो और टेलीविजन में भी अपना करियर मजबूत बनाया है। करियर के साथ-साथ केली अपने लुक को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह हर ड्रेस को बखूबी कैरी करती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
हाल ही में एक बार फिर केली बुधवार को लंदन के ग्लोबल स्टूडियो में हार्ट रेडियो के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान 39 साल की केली साइड कट leopard प्रिंट शर्ट ड्रेस में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
ड्रेस के साथ न्यूड मेकअप, ब्लैक पर्स और ब्लैक शूज उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। लंदन की सड़कों पर केली ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए।
39 की उम्र में हसीना का ऐसा लुक काबिलेतारीफ है। फ्रंट कट में केली हॉट लेग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि केली की ये तस्वीरें सामने आई हैं। केली को अक्सर आउटफिंट करते हुए स्पॉट किया जाता है।
लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और ढेरों लाइक और कमेंट्स करते हैं। कैली अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चिंता में रहती हैं। अपने फिगर को मेनटेन करने के लिए वह काफी नुस्खें अपनाती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website