
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फुटबालर एशले कोल ने 38 साल की उम्र में रविवार को संन्यास की घोषणा की जो अब कोचिंग में करियर बनाएंगे। कोल ने आर्सेनल और चेल्सी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपने करियर में प्रीमियर लीग के तीन खिताब सहित कुल 13 बड़े खिताब जीते हैं।
कोल ने 107 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। वह उन नौ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 100 से अधिक मुकाबले खेले हैं। कोल ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘काफी सोच विचार के बाद मुझे लगा कि खिलाड़ी के तौर पर यह अलविदा कहने का समय है। मैं नयी शुरुआत का इंतजार कर रहा हूं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website