Sunday , October 11 2026 11:05 AM
Home / News / ईरान से प्रतिबंध हटा कर अमेरिका ‘पहला कदम’ उठाए: हसन रूहानी

ईरान से प्रतिबंध हटा कर अमेरिका ‘पहला कदम’ उठाए: हसन रूहानी


ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ लगे सभी प्रतिबंधों को हटाकर ‘पहला कदम’ उठाना चाहिए। रूहानी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस कथन के बाद आया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं।

रूहानी ने सरकारी समाचार चैनलों पर सीधे प्रसारित हो रहे एक भाषण में कहा, ‘‘पहला कदम प्रतिबंधों से हटना है। आप को ईरान के खिलाफ लगाए गए सभी अवैध, अन्यायपूर्ण और गलत प्रतिबंधों से पीछे हटना चाहिए।”