Wednesday , March 4 2026 6:22 PM
Home / Sports / श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस ने लिया संन्यास, इस कारण उठाया ये बड़ा कदम

श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस ने लिया संन्यास, इस कारण उठाया ये बड़ा कदम


अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान करने वाले श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साल 2015 से श्रीलंकाई टीम से बाहर चल रहे मेंडिस ने नेशनल टीम में मौका नहीं मिलने के कारण संन्यास का फैसला लिया।
भारत के खिलाफ रहा तूफानी प्रदर्शन

वनडे में 152, टेस्ट में 70 और टी20 में 66 विकेट अपने नाम करने वाले अजंता मेंडिस ने का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रदर्शन किसी तूफान से कम नहीं रहा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है 2008 एशिया कप फाइनल में इस खिलाड़ी ने मात्र 13 रन देकर 6 भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन भेज दिया था।
अजंता मेंडिस के नाम जुड़े रिकाॅर्ड्स
टी20 क्रिकेट में 2 बार 6 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज।
पल्लेकल टी20 में उन्होंने महज 16 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिराए थे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ हंबनटोटा में मात्र 8 रन देकर 6 विकेट लेने वाले खिलाड़ी।
उन्होंने टी20 करियर में 4 बार एक पारी में चार विकेट भी चटकाए हैं।
वह महज 19 मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज है।
2008 में उन्हें टेस्ट में डेब्यू करते हुए 132 रन देकर 8 विकेट झटके और ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई गेंदबाज बने।