
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के अभिनेता देव पटेल (Dev Patel) का कहना है कि फिल्म ‘द पर्सनल हिस्ट्री ऑफ डेविड कॉपरफील्ड’ में काम करने के दौरान गलती से अभिनेत्री टिल्डा स्विंटन (Tilda Swinton) के चेहरे पर उनकी कोहनी लग गई थी।
पीपल डॉट कॉम के अनुसार, पटेल ने कहा, “गलती से टिल्डा के चेहरे पर मेरी कोहनी लग गई थी।”
अभिनेता ने आगे कहा, “मैं बहुत घबरा गया था। दरअसल फिल्म का वह सीक्वेंस कुछ इस तरह था कि मैं जिस किरदार में था, वह बस गिरने वाला था और बैठने के लिए काउच तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था और वह यहां-वहां लड़खड़ाता हुआ घूम रहा था और तभी मेरी कोहनी उन्हें जा लगी। और टिल्डा एकदम से ठहर गई और मुझे लगा, ‘मैंने पहले दृश्य में ही टिल्डा के दांत तोड़ दिए।’ हालांकि वह काफी दयालु हैं और उन्होंने उस मौके पर बेहद शालीनता दिखाई। उनके सभी दांत सही सलामत थे।”
पटेल जो मूलरूप से भारतवंशी हैं, उन्होंने इस घटना को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मौके पर उस समय यह साझा किया, जब वह फिल्म के बारे में बात कर रहे थे। फेस्ट में फिल्म का वल्र्ड प्रीमियर हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website