
अपने अविष्कारों से चौंकाने वाले चीन ने अब नया कमाल कर दिखाया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के 11 अरब डॉलर की लागत से निर्मित नए मेगा एयरपोर्ट की आधिकारिक रूप से शुरुआत की घोषणा की।
यह नया एयरपोर्ट 98 फुटबॉल मैदान के बराबर है। चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि हवाईअड्डा 700,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इसे एक इमारत में विश्व का सबसे बड़ा टर्मिनल बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद दुनिया भर के यूजर्स कह रहे हैं वाह क्या कमाल है। नए हवाईअड्डे को प्रसिद्ध वास्तुकार जहा हदीद ने डिजाइन किया है, जिनकी 31 मार्च 2016 में मृत्यु हो गई।
जहा हदीद प्रिज़कर आर्किटेक्चर प्राइज़ पाने वाली पहली महिला आर्किटेक्ट हैं। ये पुरस्कार उन्हें साल 2004 में मिला था। एयरपोर्ट कांउसिल के अनुसार, अटलांटा के बाद बीजिंग का मौजूदा हवाईअड्डा विश्व का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है।
चीन के अधिकारियों ने कहा बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भीड़ के दबाव को संभालने के लिए नए हवाईअड्डे की जरूरत थी। सरकारी ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार, सात घरेलू एयरलाइंस के नए हवाईअड्डे से परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।
चाइना न्यूज सर्विस ने कहा कि एयरलाइन ऑपरेटर चाइना साउर्दन एयरलाइंस व चाइना इस्टर्न एयरलाइंस डेक्सिंग से स्थानीय समयानुसार 3.45 बजे पहली उड़ान भरेंगे। ब्रिटिश एयरवेज, कैथे पैसिफिक व फिनएयर सहित इंटरनेशनल वाहकों ने पहले ही डेक्सिंग के मार्ग की घोषणा कर चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website