
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को करारा जवाब दिया है। यूएन में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले हमें नसीहत न दें।
मैत्रा ने कहा कि यूएनजीएम में अपने भाषण में इमरान खान कश्मीर का राग अलापते रहे और भारत के खिलाफ जहर उगलते रहे। उन्होंने इमरान के नस्लीय संहार, ब्लड बाथ, नस्लीय सर्वोच्चता, बंदूकें उठा लो जैसे एक-एक शब्द को गिनाते हुए कहा कि यह उनकी मध्यकालीन मानसकिता को दिखाती है। मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
भारत की प्रथम सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने खुलेआम आतंकी ओसामा बिन लादेन का बचाव किया था। पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय आतंकियों को पेंशन देता रहा है। बता दें कि इमरान खान ने UNGA में अपने संबोधन के दौरान भारत पर कई अनर्गल आरोप लगाए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर गलत बयानी की और भारत पर कश्मीर में ज्यायदती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि अगर कश्मीर में कर्फ्यू हट जाए तो वहां खून की नदियां बहेंगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website