Friday , October 18 2024 3:47 PM
Home / News / India / ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी धार, ‘देश में बनेंगे नौसेना के जहाज’

‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगी धार, ‘देश में बनेंगे नौसेना के जहाज’

chief-of-naval-staff_1461024307

एजेंसी :

नौसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने को धार देगी। फिक्की में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल धवन ने कहा कि नौसेना आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द देश में सैन्य बल के लिए जरूरी सभी जहाज, पनडुब्बी, विमान और हेलीकॉप्टर देश में बनेंगे। उन्होंने कहा कि इन्हें घरेलू और विदेशी कंपनियों के साथ साझीदारी के जरिए विकसित किया जाएगा।

नौसेना और फिक्की द्वारा मेक इन इंडिया पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल धवन ने कहा कि मौजूदा समय में देश के सभी 46 जहाज और पनडुब्बियों का निर्माण देश के शिपयार्ड में हो रहा है।

लेकिन यह अभी केवल शुरुआत है। एडमिरल धवन ने कहा कि इस क्षेत्र में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए अपार संभावनाएं हैं। भारतीय नौसेना के मैरीटाइम सिक्योरिटी एंड प्रॉस्पेक्टिव प्लान 2027 के मुताबिक हमारी योजना है कि सभी पनडुब्बियों, जहाजों का निर्माण देश में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नौसेना अपनी हवाई ताकत को धार दे रही है। ऐसे में आने वाले समय में बड़े पैमाने पर विमानों और हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ेगी। इन्हें देश और विदेश की तकनीक के साझा सहयोग से यहीं तैयार किया जाएगा।