
माइली साइरस और उनके नए बॉयफ्रेंड कोडी सिम्पसन अपने ब्रेकअप के लिए सुर्खियां बना रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन ख़बरों से उनके फैंस का दिल टूट गया है। हाल ही माइली साइरस ने अपने पति लियाम हेम्सवर्थ के साथ अपने अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। काइटलिन कार्टर से कोडी सिम्पसन तक, अमेरिकी गायक का कभी न खत्म होने वाला पीडीए था।
ख़बरें ऐसी हैं कि माइली साइरस और उनके नए बॉयफ्रैंड कोडी सिम्पसन पिछले कुछ हफ्तों से साथ में सड़कों पर घूमते देखे जा रहे हैं।
सिम्पसन ने हाल ही में अपने नए पॉपस्टार फ्लेम से एक सिंगल रिलीज किया है, जिसका नाम गोल्डन थिंग है।
दोनों को शुक्रवार को लॉस एंजिल्स में आइसक्रीम खाते और मस्ती करते देखा गया।
दोनों लवबर्डस को लोगों के आने-जाने या देखने से भी कोई फर्क नहीं पड रहा था।
26 साल की सायरस ने अपने बालों को पोनीटेल में पहना था और साथ में ग्रे टार्टन ब्लेज़र पहन रखा था। 22 साल के सिम्पसन ने ब्लैक लैदर पैंट के साथ व्हाइट नो डाउट टी-शर्ट पहन रखी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website