
गायिका कामिला काबेलो ने कहा कि हिट गाना ‘सेनोरिटा’ को उनके बॉयफ्रेंड व सह-गायक शॉन मेंडिस के बिना परफॉर्म करने में खालीपन लगता है। 22 वर्षीय गायिका ने इस गाने पर अकेले ही इंगलवुड, कैलिफोर्निया में शुक्रवार को परफॉर्म किया। हालांकि उन्होंने एटऑनलाइन डॉट कॉम को बताया कि मेंडिस के बिना इस गाने को गाने में खालीपन महसूस होता है।
गायिका ने कहा, “यह काफी सुखद अनुभव है (ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं को देख कर)। मेरे पास दुनिया के सबसे प्यारे, सबसे असाधारण प्रशंसक हैं, और बस उनकी प्रतिक्रियाओं को देखकर और संगीत के प्रति उनकी दीवानगी को देख कर और वे किस तरह के गानों से जुड़ाव महसूस करते हैं इन सारी चीजों को ही देख कर मैं एल्बम लाती हूं यह काफी रोमांचित करता है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website