
हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बाल्डविन फैशन में बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं। हैली को अक्सर फ्रेंड्स या फिर जस्टिन के साथ मस्ती करते देखा जाता है। हैली की तस्वीरें सोशल साइट पर आते ही तहलका मचा देती हैं।
हाल ही में एक बार फिर हसीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में हैली स्किन कलर के ऑफ शोल्डर टाॅप के साथ जींस और लूज ब्लेजर में स्टनिंग दिख रही हैं।
मिनिमल मेकअप, खुले बाल और शेड्स हैली के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी फ्रेंड दिख रही हैं।
न्यूयाॅर्क की सड़कों पर हैली स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हैली ने हाल ही में एक बार फिर शादी रचाई थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।
ये जोड़ी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website