
श्रीनगर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देस आजादी का जश्न मना रहा था वहीं आतंकी बुरहान वानी के गांव में साऊथ कश्मीर के त्राल में मोबाइल टॉवर पर किसी ने पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। पाकिस्तानी झंडे को निकालने के लिए सीआरपीएफ के जवान सचिन कुमार ने जान की बाजी लगा बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर 50 मीटर ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। जवान ने पाकिस्तान का फ्लैग हटाकर वहां तिरंगा फहरा दिया। इतना ही नहीं इस जवान ने तिरंगा फहराने के बाद उसे सैल्यूट भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल जवानों को अधिकारियों की तरफ से आर्डर था कि आज के दिन कोई भी विदेशी झंडा फहराने की कोसिस न करे और न ही जंडा दिखना चाहिए। इसी सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों की नजर एक मोबाइल टॉवर पर पड़ी, जिस पर पाकिस्तान का झंडा लगा था। कॉन्स्टेबल सचिन कुमार इसे निकालने के लिए टाॅवर पर चढ़ गए। सचिन ने वहां तिरंगा फहराया और उसे सैल्यूट किया। घटना का वीडियो सचिन के साथियों ने ड्रोन कैमरे से बनाया है।
बता दें कि 8 जुलाई को एनकाउंटर में मारा गया हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी त्राल का ही रहने वाला था। उसके मारे जाने के बाद ही कश्मीर में हिंसा हुई जिसमें अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है। वानी के मारे जाने के बाद घाटी के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्तान के झंडे देखे गए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website