
फ्रेंच न्यू वेव की स्टार ऐना करीना का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के सांस्कृतिक मंत्री फ्रैंक रिस्तेर ने ट्विटर के माध्यम से उनके निधन को लेकर घोषणा की। वह कैंसर से पीड़ित थी।
रेस्तेर ने लिखा, “न्यू वेव में उनका एकटक देखना। वह हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पूरी दुनिया को आर्कषित किया। आज फ्रांसिसी सिनेमा अनाथ हो गया। उसने अपने एक दिग्गज को खो दिया।”
करीना को फिल्म ‘द लिटिल सोल्जर’, ‘विवरे सा विए’, ‘बैंड ऑफ आउटसाइडर्स’, ‘पिएरेत ले फॉवू’, ‘अल्फाविले’ में उनके दमदार अभिनय के लिए याद किया जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website