
हमने फिल्मों में देखा है कि हीरो या हीरोईन अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक-दूसरे को प्रपोज करना काफी नाटकीयता भरा होता है और उन्हें अपने मन की बात कहने में काफी संकोच होता है। हालांकि कुछ लोगों की असल जिंदगी में भी ऐसे ट्विस्ट आते हैं। फिर भी आज हम जिस वास्तविक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वह सबसे हटकर मामला है।
चीन में रहने वाली एक लडक़ी ने अपने प्रेमी को प्रपोज करते समय इतने महंगे उपहार दिए कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार सियाओजिंग ने प्रपोज करने से पहले खुद को अच्छे से तैयार किया।
उसने सफेद गाउन पहना और सियाओके को उस जगह बुलाया जहां वे दोनों एक साल पहले पहली बार मिले थे। सियाओजिंग ने सियाओके को फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता दिया। आप कहेंगे कि यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन गुलदस्ते में फूलों के बीच जो था उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
इसमें BMW की चाबी रखी थी। सियाओजिंग ने सियाओके से कहा कि तुम मेरे लिए जितना त्याग करते हो, उसके बदले ये छोटा सा तोहफा है। अभी तो सियाओके को और सरप्राइज मिलना बाकी था। सियाओजिंग ने इसके बाद सियोओके को घर के डॉक्यूमेंट्स दिए। इसके आगे वही हुआ जो आप सोच रहे हैं…सियोओके ने शादी के लिए तुरंत हां कर दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website