
फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे का फीफा विश्व कप में दमदार प्रदर्शन जारी है। इराक के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच में एम्बाप्पे ने दो गोल दागे। इसके साथ ही 27 साल की उम्र में वह फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में वह संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। एम्बाब्वे के नाम 16 गोल हो चुके हैं। जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के नाम भी 16 गोल हैं। उन्होंने 2014 में आखिरी बार टूर्नामेंट में खेला था। 18 गोल के साथ लियोनेल मेसी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश गोल मैच
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 18 28
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16 24
किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 16 16
रोनाल्डो नाजारियो ब्राजील 15 19
गर्ड मुलर बेस्ट जर्मनी 14 13
किलियन एम्बाप्पे ने 14वें मिनट में फ्रांस की तरफ से मैच का पहला गोल किया। यह उनके करियर का 100वां इंटरनेशनल मैच भी था। एम्बाप्पे ने बाएं पैर से जबरदस्त शॉट मारा, गोलकीपर अहमद बासिल ने बॉल को छुआ लेकिन वे गोल होने से नहीं रोक पाए। एम्बाप्पे का दूसरा गोल 54वें मिनट में इराकी डिफेंस और गोलकीपर अहमद बासिल की गलती की वजह से आया। रेबिन सुलाका ने गोल किक के बाद बासिल की तरफ एक छोटा बैक-पास दिया। उस्मान डेम्बेले के दबाव में गोलकीपर बॉल को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाए, जिससे फ्रांस के खिलाड़ी के पास गेंद आ गई। डेम्बेले ने बॉल एम्बाप्पे की तरफ बढ़ाई। उन्होंने इसे आसानी से गोल पोस्ट के अंदर डालकर बढ़त को 2-0 कर दिया।
फीफा विश्व कप में डेम्बेले का पहला गोल- 2025 के बैलेन डिओर विजेता उस्मान डेम्बेले का फीफा विश्व कप में गोल का खाता खुल गया है। मैच के 66वें मिनट में उन्होंने गोल किया। 29 साल के डेम्बेला का यह तीसरा फीफा विश्व कप है। वह 2018 में चैंपियन बनने वाली टीम का भी हिस्सा थे लेकिन अभी तक एक भी गोल नहीं कर पाए थे।
फ्रांस ने नॉकआउट में जगह बनाई – फ्रांस ने इराक को हराने से पहले अपने पहले मैच में सेनेगल पर 3-1 से जीत हासिल की थी। लगातार दो जीत ने टीम को नॉकआउट में जगह दिला दी है। 29 जून से राउंड ऑफ-32 की शुरुआत होगी। इस बार फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम को नॉकआउट में लगातार 5 मैच जीतने होंगे। खराब मौसम की वजह से यह मुकाबला हाफ टाइम के बाद करीब दो घंटे तक रोकना पड़ा।
Home / Sports / किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागे, लियोनेल मेसी का पीछा नहीं छोड़ रहे, फ्रांस नॉकआउट में
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website