Wednesday , March 4 2026 3:30 PM
Home / Sports / शेल्टर होम के बच्चों के लिए विराट कोहली बने सांता, सबकी विश की पूरी

शेल्टर होम के बच्चों के लिए विराट कोहली बने सांता, सबकी विश की पूरी


क्रिसमस को अब मात्र चार दिन बचे हैं और इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कोलकाता के शेल्टर होम के बच्चों के लिए सांता बने। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती की और बच्चों की उन्हीं की पसंद के गिफ्ट्स भी दिए। ऐसा पहली बार नहीं है जब कोहली ऐसा कुछ अलग करते नजर आए हों वह अकसर कुछ न कुछ अलग ही करते नजर आते हैं।

इसका एक वीडियो स्टार्ट स्पोर्ट्स ने शेयर किया है जिसमें पहले को कोहली टैब पर बच्चों को देखते हैं। इस दौरान उन्हें पता चलता है कि उनका फेवरेट प्लेयर कौन सा है और उन्हें गिफ्ट में क्या चाहिए और उन्हें अपने फेवरेट खिलाड़ी में क्या पसंद है। इस दौरान किसी बच्चे ने सचिन तेंदुलकर तो किसी ने पीवी सिंधु और किसी ने मशहूर फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने के बात कही। इसी दौरान कोहली एक बच्चे की बात पर हंस पड़ते हैं कि उन्हें कोहली की दाड़ी पसंद है। इसके बाद विराट सांता की ड्रेस में बच्चों से मिलने आते हैं और उनके लिए गिफ्ट्स भी लाते हैं।
बच्चों को गिफ्ट्स देने के बाद एक व्यक्ति कहता है कि स्पाइडर मैन और सुपरमैन से मिलना था लेकिन वो तो छुट्टी पर है, क्या आप विराट कोहली से मिलना चाहते हैं। इस पर सारे बच्चे हां कहते हुए शोर मचाने लगते हैं और जब कोहली नकली दाड़ी हटाते हैं तो सभी बच्चे एक्साइटेड हो जाते हैं कि सब उन्हें मिलने के लिए दौड़ते हैं। इस दौरान कप्तान भी भावुक हो जाते हैं। अंत में कोहली कहते हैं, ये मूवमेंट मेरे लिए बेहद स्पेशल है। इसी के साथ ही कोहली सभी को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं देते हैं।