
एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन उन्हें मंगेतर एलेक्स रोड्रिगेज के साथ देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर जेनिफर को एलेक्स के साथ काॅफी शाॅप के बाहर देखा गया।
इस दौरान जेनिफर टर्टलनेक टाॅप और ब्लैक जींस में स्टाइलिश दिखीं। नो मेकअप, शेड्स और हाई बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। फुटविअर की बात करें तो हसीना ने ब्राउन बूट्स पेयर किए थे।
सामने आई तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी इस आउटफिट में काफी कंर्फटेबल हैं। 50साल की जेनिफर का लुक देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
वहीं उनके मंगेतर ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में कूल दिखे। काॅफी शाॅप के बाहर हसीना ने मंगेतर संग कई पोज दिए।
बता दें कि जेनिफर और रोड्रिग्ज के लिए प्यार और शादी कोई नई बात नहीं है। हसीना ने पहली शादी 1997 में की जो एक साल चली।
इसके बाद 2001 में शादी की जो 2 साल चली। तीसरी शादी 2004 में की और 2014 में तलाक ले लिया। जेनिफर के दो बच्चें हैं। वहीं रोड्रिग्ज ने 2002 में शादी की और 2008 में तलाक लिया। उनके भी दो बच्चें हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website