Sunday , September 8 2024 12:23 PM
Home / News / India / Rio Olympic:पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, भारत की झोली मेें सिल्वर मेडल

Rio Olympic:पीवी सिंधू ने रचा इतिहास, भारत की झोली मेें सिल्वर मेडल

1
रियो डि जिनेरिया: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना आज टूट गया जब रियो आेलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में उन्हें स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ कड़े मुकाबले में शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत की 21 वर्षीय सिंधु मारिन के बनाये दबाव के आगे टूट गई और उन्हें यहां रियो सेंटर में एक घंटा और 23 मिनट चले मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद 21-19, 12-21, 15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सिंधु निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एथेंस 2004 और विजय कुमार लंदन 2012 तथा पहलवान सुशील कुमार लंदन 2012 के बाद आेलंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाली चौथी भारतीय हैं। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु भारत के लिए आेलंपिक में पदक जीतने वाली पांचवीं महिला और रजत जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।